फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth of Bijnor city has missing after Delhi violence

दिल्ली हिंसा के बाद लापता हुआ बिजनौर का युवक, परिजनों को सता रही अनहोनी की आशंका

Mon, 02 Mar 2020 07:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 02 Mar 2020 07:15 PM IST
सार

दिल्ली में हिंसा के बाद बिजनौर का युवक लापता हो गया है। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है।

विज्ञापन
A youth of Bijnor city has missing after Delhi violence
दिल्ली हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएए को लेकर दिल्ली में 24 फरवरी को हुई हिंसा में कस्बे का एक युवक लापता हो गया। आठ दिन बीतने के बाद भी लापता युवक का कुछ पता नहीं लगा है। उसकी तलाश में परिजन दिल्ली के अस्पतालों की खाक छान रहे हैं। युवक के लापता होने से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


बिजनौर जनपद के नूरपुर में मोहल्ला शहीदनगर निवासी मो. आफताब (20) मोहल्ले के ही फिरोज और फहीम अहमद के साथ 13 फरवरी को दिल्ली में मजदूरी करने गया था। दिल्ली पहुंचने के बाद तीनों चांदपुर क्षेत्र के हीमपुर बुजुर्ग निवासी ठेकेदार मो. दानिश के पास रहकर शिव बिहार में कूलर की जाली बनाने का काम कर रहे थे। दिल्ली में 24 फरवरी को हुई हिंसा के बाद आफताब के साथ गए फिरोज व फहीम तो वापस लौट आए, लेकिन आफताब लापता हो गया। परिजनों के अनुसार उसके साथ गए फिरोज व फहीम ने बताया कि हिंसा के दौरान भीड़ ने उनके काम करने वाली जगह (दुकान) पर हमला किया था। वे किसी तरह दुकान का शटर गिराकर पीछे के रास्ते से भाग निकले, लेकिन आफताब भीड़ के हत्थे चढ़ गया। उसके बाद से ही वह लापता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आईबी कांस्टेबल हत्याकांड: लाडले भाई का शव देख आपा खो बैठीं बहन, मां का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि आफताब के पिता मो. उमर भी अपने अन्य पुत्रों के साथ उसकी तलाश में दिल्ली गए हुए हैं। आफताब की मां रहीसन ने बताया कि घरवाले उसी दिन से दिल्ली के सभी अस्पतालों में ढूंढ रहे हैं, लेकिन आफताब का अभी तक कोई पता नहीं लग सका है। घरवालों को उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed