{"_id":"5d81103b8ebc3e017e52bb9b","slug":"a-youth-has-marry-with-lover-after-ruckus-in-bijnor-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर प्रेमिका से ही करना पड़ा निकाह... जमकर हुआ हंगामा, रस्में पूरी नहीं करने पर दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर प्रेमिका से ही करना पड़ा निकाह... जमकर हुआ हंगामा, रस्में पूरी नहीं करने पर दी ये चेतावनी
Tue, 17 Sep 2019 10:26 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र में अन्य युवती से शादी करने की तैयारी कर रहे प्रेमी के घर पहुंच कर उसकी प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया। घंटों चले हंगामे के बाद युवक को प्रेमिका से ही निकाह करना पड़ा।
विज्ञापन
जलालाबाद क्षेत्र के एक युवक का कोटद्वार मार्ग स्थित एक गांव की युवती से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक बंगलूरु में काम करता है। हाल ही में वह घर आया हुआ था। युवक के परिजन ने उसका रिश्ता किसी अन्य जगह तय कर दिया। युवक ने अपने परिजनों को युवती से प्रेम-प्रसंग होने और उससे शादी के वायदे की जानकारी नहीं दी। युवक के रिश्तेवाले सोमवार को आने वाले थे। इसकी भनक प्रेमिका को लग गई और उसने सुबह ही युवक के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया। उसने दो टूक कह दिया कि वह किसी कीमत पर युवक की किसी अन्य जगह शादी नहीं होने देगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मैं 32 बरस की... तू 18 बरस का... थाने में जमकर हंगामा, तीन दिन पहले हुई थी पंचायत
विज्ञापन
हंगामे के बाद युवक के परिजनों ने रिश्ता लेकर आने वालों को रोक दिया। युवती के हंगामे की खबर सुनकर उसके परिजन उसे लेने आए लेकिन वह निकाह होने से पहले जाने को तैयार नहीं हुई। आखिरकार परिजनों को युवक का युवती के साथ निकाह कराना पड़ा। सोमवार की देर रात निकाह के बाद युवक और उसके परिजनों ने एक वर्ष बाद शादी की अन्य रस्में पूरी करने की शर्त रखी। इस पर युवती अपने घर चली गई। जाते वक्त युवती ने दो टूक कहा कि निकाह के बाद अगर रस्में पूरी करने से इंकार किया तो ठीक नहीं होगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/