मेरठ: बहन की शादी से पहले बुझा घर का इकलौता चिराग, दर्दनाक हादसे में गई जान, 11वीं का छात्र था वंश
Accident in Meerut : बहन की शादी से एक महीने पहले इकलौते भाई की हादसे में मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहन की शादी के लिए बुकिंग के काम से लौट रहे 11वीं के छात्र वंश बालियान (18) की बुधवार शाम हादसे में मौत हो गई। लोगों का कहना है कि वंश की बाइक ट्रक के नीचे आ गई। सदर बाजार पुलिस जांच कर रही है कि सेना के ट्रक से हादसा हुआ या फिर किसी अन्य वाहन ने टक्कर मारी है।
मेरठ में टीपीनगर थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित पीर वाली गली निवासी राजेंद्र बालियान की बेटी की अगले महीने शादी है। शादी को लेकर बुकिंग आदि के काम के लिए उनका बेटा वंश बालियान बाइक से शहर आया था। वापस घर लौटते समय कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे उसकी बाइक ट्रक के नीचे आ गई। वंश को लोग और सदर बाजार पुलिस अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: स्वर्णा बनीं लाडली: पारुल और अन्नु रानी ने सोने से लिखी कहानी, गांव में जश्न, अक्तूबर में मनी दीपावली
कुछ लोगों का कहना है कि वंश की बाइक फिसलने से वह ट्रक के नीचे आ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वंश के परिजन सदर बाजार थाने में तहरीर दे रहे हैं। वंश परिवार में इकलौता बेटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: यूपी बंटवारे पर सियासी दंगल: बालियान को नहीं मिला अपनों का साथ; विपक्षी बने हमदर्द, इन बयानों से टेंशन में BJP