फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth from Meerut who came in search of employment died after being hit by a canter

रोजगार की तलाश में आए मेरठ के युवक की कैंटर की टक्कर से मौत

Sun, 22 Jun 2025 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
A youth from Meerut who came in search of employment died after being hit by a canter
सोनीपत/मेरठ। सोनीपत के एचएसआईआईडीसी कुंडली में शनिवार को कैंटर की टक्कर से बाइक सवार मेरठ निवासी अंकुश भारती (25) की मौत हो गई। वह नौकरी की तलाश में आया हुआ था। युवक की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। कुंडली थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी अभिषेक भारती ने बताया कि वह दो भाई थे। उनका छोटा भाई अंकुश भारती रोजगार की तलाश में कुंडली में अपने दोस्त गौरव के पास आया हुआ था। शुक्रवार रात 9:30 बजे वह बुलेट बाइक से निफ्टम चौक कुंडली की तरफ गया था। गौरव ने उन्हें सूचना दी थी कि वह अपने दोस्त मोहित के साथ अंकुश की बाइक के पीछे-पीछे चल रहा था। एकाएक एक कैंटर ने सामने से अंकुश की बाइक को टक्कर मार दी। अंकुश के सिर में गहरी चोट लगी है। अंकुश को मोहित और गौरव दिल्ली के नरेला स्थित राजा हरीशचंद्र अस्पताल में लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कुंडली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ राजू संधू ने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed