फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man who was beaten up thinking he was a thief died

चोर समझकर पीटे गए युवक की मौत

Wed, 13 Aug 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 13 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
A young man who was beaten up thinking he was a thief died
किरतपुर के गांव भनेड़ा के मनोज का फाइल फोटो। - फोटो : katra news
किरतपुर। रक्षाबंधन पर दिल्ली से अपने घर आए भनेड़ा निवासी मनोज (28) को चोर समझकर पहरा दे रहे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घायल हुए युवक की सोमवार को मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की रात मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने भनेड़ा पुलिस चौकी पर हंगामा किया। इस मामले में चार युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव भनेड़ा निवासी मनोज पुत्र ऋषिपाल दिल्ली में रहकर रंगाई-पुताई का काम करता था। नौ अगस्त को रक्षाबंधन पर वह दिल्ली से सुबह करीब चार बजे भनेड़ा बस स्टैंड पर उतरकर पैदल अपने गांव में पहुंचा।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार जैसे ही मनोज बुध बाजार में पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद पहरेदारी कर रहे कुछ युवकों ने अनजान व्यक्ति समझकर उस पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के भाई मिथुन ने बताया कि उसे पहले सीएचसी किरतपुर और फिर बिजनौर के अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन चले उपचार के दौरान मनोज की सोमवार को मौत हो गई। पता लगते ही परिजन और ग्रामीण रात में ही भनेड़ा चौकी पहुंच गए। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सीओ नजीबाबाद और एएसपी ग्रामीण ने चौकी पहुंचकर ठाेस कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।

मृतक के भाई मिथुन की ओर से भनेड़ा निवासी शाने आलम, जावेद अली, अबु तालिब व मो. जाहिद को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ नजीबाबाद नीतेश प्रताप ने बताया कि चारों नामजदों को हिरासत में ले लिया गया है।

किरतपुर के गांव भनेड़ा के मनोज का फाइल फोटो।

किरतपुर के गांव भनेड़ा के मनोज का फाइल फोटो।- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed