फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man who came to visit relatives was attacked with a sharp weapon

Meerut News: रिश्तेदारी में आए युवक पर धारदार हथियार से हमला

Mon, 20 Jan 2025 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
A young man who came to visit relatives was attacked with a sharp weapon
सरधना। नगर के मोहल्ला धर्मपुरा में रिश्तेदारी में आए युवक के साथ मोहल्ले में दहशत फैलाने की नीयत से जानलेवा हमला किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन

मेरठ की जाकिर काॅलोनी निवासी मुईनुद्दीन पुत्र इसरार ने तहरीर में बताया कि वह मोहल्ला धर्मपुरा में अपनी बहन के घर आया था। शाम को खाना खाने के बाद वह घर के बाहर खड़ा था। आरोपी बाहर खड़ा होने पर धमकाने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के आते देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। युवक के साथ हुई मारपीट की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। आरोपियों का मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की तहरीर और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed