फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a young man welcomed by villegers with flowers rain

कोरोना को मात देकर घर लौटे युवक का पुष्पवर्षा से स्वागत

Sun, 24 May 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
a young man welcomed by villegers with flowers rain
कोरोना को मात देकर लौटे युवक का पुष्पवर्षा से स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : LAWARD
सरधना/दौराला(मेरठ)। पनवाड़ी गांव का युवक रविवार को कोरोना को मात देकर घर लौट आया। ग्रामीणों ने युवक का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। युवक ने ग्रामीणों से मास्क पहनकर रखने, हाथों को सैनिटाइज करने की अपील की। वहीं सरधना में भी 21 लोग घर लौट आए।
विज्ञापन

पनवाड़ी गांव निवासी युवक दौराला चौराहे पर मेडिकल स्टोर पर काम करता है। युवक खैरनगर से दवाई लाने का कार्य करता था। युवक की तबीयत खराब होने पर उसने कोरोना का टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। रविवार को युवक कोरोना से जंग जीतकर गांव लौट आया। वहीं गांव से शनिवार देर रात सील हटा दी गई। गांव के प्राइमरी स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखे सभी 13 सदस्यों को भी रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर भेज दिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रशांत कुमार का कहना है कि युवक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उसे घर भेजा गया है। उधर, सरधना के मोहल्ला कस्याबान में आढ़ती इकबाल कोरोना पॉजिटिव मिला था। रविवार को वह कोरोना को मात देकर ईद से पूर्व घर लौट आया। इससे परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं कपसाड़ में हापुड़ निवासी रिश्तेदार के पॉजिटिव मिलने के बाद गांव के 20 लोगों को जनता आदर्श इंटर कॉलेज में क्वारंटीन कराया गया। प्रधान पति मुकेश उर्फ हप्पू व कॉलेज के प्रबंधक शिवकुमार ने ग्रामीणों को घर भेजे जाने की मांग एसडीएम व सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार से की थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश ने रविवार शाम बताया कि सरधना फिलहाल कोरोना मुक्त हो गया है। यदि अन्य कोई केस नहीं मिलता है तो उसके 21 दिन बार नगर को ग्रीन जोन में शामिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

19 की रिपोर्ट आई नेगेटिव
खरखौदा। मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज में बनाए कोरोना सेंटर में मरीजों का इलाज चल रहा है। शनिवार को 19 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद घर भेज गया। अब तक इस सेंटर से 91 मरीजों को डिस्चार्ज कर भेजा जा चुका है और 25 मरीजों को रेफर किया जा चुका है। नोडल अधिकारी डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव और कॉलेज के महानिदेेशक डॉ. अश्वनी शर्मा ने बताया कि सभी को सात दिन के लिए होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed