{"_id":"690fa78932b6ef3f290fd1d8","slug":"a-young-man-wearing-earphones-was-hit-by-a-train-and-died-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110340-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ईयर फोन लगाए युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ईयर फोन लगाए युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। कैंट रेलवे स्टेशन पर ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे जमीर (43) की ट्रेन की चपेट में आऩे से मौत हो गई।
सरधना के मोहल्ला बैरून सराय निवासी जमीर मुंबई में रहकर कपड़ों की फेरी का काम करता था। परिवार में शादी होने के कारण वह बृहस्पतिवार को मुंबई से सरधना आने के लिए ट्रेन में सवार हुआ। शुक्रवार देर शाम जब वह गोल्डन टैंपल से कैंट स्टेशन पहुंचा तो बाहर निकलने के लिए उसने शॉर्टकट अपनाया और खाली पड़े रेलवे ट्रैक पर चलने लगा। इसी दौरान दिल्ली से सहारनपुर की तरफ जा रही जनशताब्दी की चपेट में आ गया। उसने मौके पर दम तोड़ दिया। उसका शव लगभग 300 मीटर दूर झाड़ियों में जाकर गिरा। लोगों की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से की गई।
जीआरपी इंस्पेक्टर नीरज तोमर ने बताया कि जमीर ने ईयरफोन लगाया हुआ था। इस वजह से उसे हॉर्न की आवाज नहीं आई। उसने हादसे से कुछ देर पहले अपने घर फोन किया था। तलाशी में उसके पास से फोन निकला। डायल आखिरी नंबर पर कॉल बैक की और उसके परिजनों को हादसे के बारे में बताया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दोपहर बाद नम आंखों से जमीर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
-- -- -
माता-पिता और भाई को हो चुकी मौत
जमीर के पिता यामीन, माता और बड़े भाई की भी मृत्यु हो चुकी है। बड़े भाई की मौत के बाद उसकी पत्नी से जमीर की शादी हुई थी। बड़े भाई के चार और जमीर के अपने दो बच्चे हैं। जमीर के दो छोटे भाई हैं। इनमें से एक दृष्टिहीन है।
विज्ञापन
-- -- --
पहले भी हुए हादसे
- ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रही पल्लवपुरम की युवती की मौत
- नूर नगर हाल्ट के पास ईयर फोन लगाकर ट्रैक पार कर रहे युवक की मौत
- ईयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे लिसाड़ी गांव के युवक की मौत