{"_id":"69e66011c5f2ecc4c20fee6c","slug":"a-young-man-was-stopped-and-brutally-beaten-in-daurala-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105616-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दौराला में युवक को रोककर बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दौराला में युवक को रोककर बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भागे
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। लोईया-कनौड़ा मार्ग पर रविवार रात बदमाशों ने मिल्क वैन चालक को रोककर बेरहमी से पीट दिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और अधमरी हालत में छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने दौराला थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना फलावदा क्षेत्र के गांव देदूपुर निवासी अरुण पंवार ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह हरित प्रदेश दुग्ध उत्पादक संस्था मवाना में मिल्क वैन चालक है। रविवार को वह वैन लेकर लोईया-कनौड़ा मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसकी वैन रोक ली और मारपीट शुरू कर दी। अरुण ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जबरन गाड़ी से उतार लिया और बीच सड़क पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश उसे घायल अवस्था में छोड़कर मौके से भाग गए। घटना के बाद परिजन घायल को थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।