फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man was shot in a dispute over parking a buffalo buggy.

Meerut News: भैंसा बुग्गी खड़ी करने के विवाद में युवक को गोली मारी

Sat, 15 Nov 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
A young man was shot in a dispute over parking a buffalo buggy.
किठौर। गांव अतलपुर में रास्ते में भैंसा बुग्गी खड़ी करने का विरोध करने पर बृहस्पतिवार शाम दो लोगों ने माेंटी (24) को गोली मार दी। इससे मोंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर आए तो आरोपी हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित पक्ष की ओर से दो लोगों को नामजद करते हुए हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

गांव अतलपुर निवासी बुद्व प्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की कुछ दिन पूर्व रास्ते में बुग्गी लगाने को लेकर गांव के ही ज्ञानेंद्र से उसके बेटे मोंटी की कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद से ज्ञानेंद्र उसके परिवार से रंजिश रखने लगा। आरोप है की बृहस्पतिवार शाम को उसका बेटा मोंटी घर के बाहर खड़ा था। तभी ज्ञानेंद्र हाथ में तमंचा तथा उसका बेटा दक्ष हाथ में ईंट लिए उसके घर पर आया और बाहर खड़े उसके पुत्र मोंटी के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर ज्ञानेंद्र ने मोंटी पर गोली चला दी और उसके बेटे दक्ष ने ईंट से वार किया। पेट में गोली लगने से मोंटी गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से मोंटी को मेरठ स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालात नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

सीओ प्रमोद कुमार शर्मा का कहना है की घायल के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed