{"_id":"66f4808208ca0ec8f002f5c4","slug":"a-young-man-was-shot-due-to-enmity-all-three-attackers-arrested-meerut-news-c-30-1-sha1002-132372-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रंजिश में युवक को मारी गोली, तीनों हमलावर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रंजिश में युवक को मारी गोली, तीनों हमलावर गिरफ्तार
Thu, 26 Sep 2024 02:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 26 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
सरसावा। सलेमपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते बुढेड़ा गांव के युवक को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बुढेड़ा गांव निवासी विवेक पुत्र रणधीर की कलरी गांव के एक गुट के साथ मारपीट को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। बुधवार शाम दोनों पक्षों का सरसावा में आमना-सामना हो गया। कलरी गांव का गुट वहां से सलेमपुर गांव की तरफ भागने लगा। विवेक भी उनके पीछे दौड़ पड़ा। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष ने विवेक पर गोली चला दी। गोली बाईं जांघ में लगी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया।
घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कलरी निवासी अस्मित पुत्र यशवीर, प्रायांशु पुत्र कुलदीप तथा तुषार पुत्र संजीव के खिलाफ केस दर्ज किया। कुछ घंटे बाद ही तीनों आरोपियों को सलेमपुर गांव से पकड़ लिया। जिनके पास से एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि छह माह पूर्व विवेक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की थी। तभी से वह उसे सबक सिखाने के लिए मौके की तलाश में थे।