तालिबानी सजा: युवक का मुंह काला कर किया गंजा, फिर पहनाई जूते-चप्पलों की माला, मारपीट का वीडियो वायरल
Meerut News : मेरठ में पुरानी रंजिश के विवाद में एक युवक को तालिबानी सजा दी गई। युवक का मुंह काला कर गंजा किया गया और उसे जूते-चप्पलों की मामा पहनाई गई। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक को गंजा करके उसका मुंह काला किया गया। यही नहीं इसके बाद उसके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गुमाया गया। आरोप है कि युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट भी की गई। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के मामले में सोमवार को एक युवक के हाथ-पैर बांध दिए गए। इसके बाद उसे गंजा किया गया और गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे इलाके में गुमाया गया। इस दौरान युवक के साथ मारपीट भी गई।
पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की
वहीं इस मामले में पीड़ित ने सोमवार को एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की जानाकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारी ने पीड़ित युवक को कार्रवाई का आश्वसान दिया है।
यह भी पढ़ें: फांसी देने की मांग: जेल में पेटभर खाना खाया, फिर चैन की नींद सोए हत्यारे, ठुमके लगाती दिखी कातिल मां
जानिए पूरा मामला
राजस्थान के थाना तातनगर निवासी लखन पुत्र श्यामलाल कई काफी समय से अपने जीजा के साथ ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रह रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसके पड़ोस के रहने वाले सोनू, रवि और अजय उसकी बहन और जीजा से रंजिश रखते है। इसी के चलते कुछ दिन पूर्व पीड़ित लखन की आरोपियों से कहासुनी हो गई थी। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते आरोपी पीड़ित के घर पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। वहीं विरोध करने पर आरोपियों युवक के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपी लखन को बीच चौराहे पर ले गए।
यह भी पढ़ें: Meerut: याकूब की लग्जरी गाड़ियां होंगी जब्त, अब तक 22 करोड़ की संपत्ति कुर्क, एसएसपी ने दिए सख्त आदेश
आरोप है कि आरोपियों ने पहले लाखन का मुंह काला किया और फिर भीड़ के सामने गंजा कर दिया। इस दौरान उसके गले में जूते-चप्पलों की माला भी डाली गई। इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।