फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man was killed by attacking his neck with a sharp weapon, his brother was also injured

युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या, भाई भी घायल

Wed, 30 Jul 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
A young man was killed by attacking his neck with a sharp weapon, his brother was also injured
मेरठ। परतापुर क्षेत्र में मोहिउद्दीनपुर गांव में मंगलवार शाम ऋतिक (24) की तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई। टैंट का सामान लौटाने के दौरान कुर्सी अंदर रखने की बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुए विवाद में वारदात की गई। हमले में बड़ा भाई हरीश भी घायल हो गया।
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों ने आरोपी के घर हमले के की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह उन्हें रोका। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए तीन घंटे तक हंगामा किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मोहिउद्दीनपुर गांव की जसवंतपुरा कॉलोनी निवासी रामनिवास जाटव जनवरी माह में होमगार्ड विभाग से रिटायर हुए थे। मोहिउद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के सामने उनका मकान है। मकान में शिवशक्ति टैंट हाउस के नाम दुकान है। इस पर बड़ा बेटा हरीश बैठता है। सोमवार को गांव निवासी रोहित वाल्मीकि भतीजी के जन्मदिन के लिए दुकान से टैंट का सामान लेकर गया था। मंगलवार शाम करीब सात बजे रोहित सामान वापस देने पहुंचा। रोहित टैंट की कुर्सी व अन्य सामान दुकान के बाहर रखकर जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश ने उसे कुर्सी अंदर रखने के लिए कहा। रोहित ने कुर्सी अंदर रखने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शोर सुनकर अंदर से हरीश का छोटा भाई ऋतिक बाहर आया। दोनों भाइयों की हरीश के साथ हाथापाई हो गई। तब ग्रामीणों ने दोनों पक्षों का बीच-बचाव करा दिया। रोहित अपने घर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद रोहित अपने दो भाइयों और साथियों के साथ लौटा। इन लोगों ने ऋतिक और हरीश पर हमला कर दिया। हमले में तेजधार हथियार के वार से ऋतिक की गर्दन कट गई। वह लहूलुहान होकर गिर गया। हरीश के सिर में भी गंभीर चोट आई। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। परिजनों ने ऋतिक और हरीश को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान ऋतिक की मौत हो गई।
एएसपी अंतरिक्ष जैन परतापुर, टीपीनगर और ब्रह्मपुरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी के घर हमले की कोशिश कर रहे लोगों को रोका। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया। बाद में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजनों को समझाया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


---
बीफार्मा कर मेडिकल स्टोर खोलना चाहता था ऋतिक

रामनिवास के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। सबसे बड़े बेटे हरीश और बेटी संगीता, नीशू और स्वाति विवाहित हैं। ऋतिक और उससे छोटी बहन अमृता की शादी नहीं हुई थी। हरीश टैंट की दुकान संभालता था। ऋतिक ने कुछ समय पूर्व ही बीफार्मा की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह मेडिकल स्टोर खोलना चाहता था। ऋतिक की हत्या के बाद परिजनों का रोते हुए बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed