फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man was kidnapped at gunpoint, but the police found him within three hours.

Meerut News: संशोधित हथियारों के बल पर ट्रेनर का अपहरण, तीन घंटे में पुलिस ने तलाशा

Sun, 08 Feb 2026 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
A young man was kidnapped at gunpoint, but the police found him within three hours.
पुलिस के पीछा कर घेराबंदी करने पर बुलंदशहर के बीबी नगर में छोड़कर भागे अपहरणकर्ता, सीसीटवी में कैद हुई वारदात
विज्ञापन

-औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हुई वारदात
-भागकर पेट्रोल पंप कार्यालय में पहुंचा, लेकिन वहीं घुसकर गाड़ी में डालकर ले गए
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा(मेरठ)। धीर खेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर काली स्कार्पियो सवार युवकों ने हथियारों के बल पर एक कार ट्रेनर का अपहरण कर लिया। युवक जान बचाने के लिए पास में ही पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुसा, लेकिन बदमाश हथियारों के बल पर ट्रेनर को स्कॉर्पियो में डालकर ले गए। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से युवक को तीन घंटे में ही बुलंदशहर जनपद के बीबी नगर कस्बे से तलाश लिया। पुलिस के पीछा करने पर खुद को घिरता देख देख आरोपी ट्रेनर को छोड़कर भाग गए। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस जांच कर रही है।
खरखौदा थाना क्षेत्र के कैली निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसका बेटा कार्तिक(26) धीरखेड़ा स्थित सेल्फ ड्राइव के कार्यालय में कार ट्रेनर नौकरी करता है। रविवार शाम करीब तीन बजे वहां पहुंची काली स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवकों ने पहले कार्तिक के साथ मारपीट की, बाद में हथियारों के बल पर उसे जबरन गाड़ी में डालने का प्रयास करने लगे। कार्तिक अपनी जान बचाने के लिए पास में भारत पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुस गया, लेकिन बदमाश कार्यालय में घुस गए और हथियारों के बल पर कार्तिक का अपहरण कर स्कॉर्पियो में डालकर ले गए।पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

बाद में पंप कर्मचारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बदमाशों का पीछा करते हुए तीन घंटे में कार्तिक को बुलंदशहर जनपद के कस्बा बीबीनगर से तलाश लिया। पुलिस को देखकर बदमाश कार्तिक को छोड़कर भाग गए। पीड़ित पिता सुरेंद्र सिंह ने हापुड़ जनपद के रामपुर निवासी निवासी सिद्धार्थ कसाना और उसके साथियों पर शक जाहिर करते हुए अपहरण की प्राथमिक दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन-
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को तलाश लिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर इस मामले में खरखौदा थाना पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने पर पता अपहरण की वजह पता चलेगी।
प्रमोद कुमार सिंह, सीओ किठौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed