{"_id":"6904acbb750811f5610bb36d","slug":"a-young-man-was-hit-by-a-train-and-died-while-being-taken-to-the-hospital-meerut-news-c-72-1-mct1002-143091-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रेन की चपेट में आया युवक, अस्पताल ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रेन की चपेट में आया युवक, अस्पताल ले जाते समय मौत
Sat, 01 Nov 2025 02:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में पुट्ठा रेलवे फाटक के निकट रेलवे ट्रैक किनारे चल रहा नई बस्ती निवासी अंकुर (24) जालंधर एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी और उसे ट्रेन के नीचे से निकालकर लहूलुहान हालत में ट्रेन से परतापुर रेलवे स्टेशन ले गया। अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया।
नई बस्ती निवासी अंकुर शुक्रवार दोपहर नई बस्ती से रेलवे ट्रैक किनारे चलते हुए पूठा गांव की ओर आ रहा था। इसी दौरान वह मेरठ से दिल्ली की ओर जा रही जालंधर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। लोको पायलट ने तुरंत ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। नीचे उतरकर देखा तो अंकुर ट्रेन के पहियों के बीच फंसा हुआ तड़प रहा था। इसके बाद लोको पायलट ने परतापुर रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना दी। यात्रियों की मदद से स्ट्रेचर पर लेटाकर अंकुर को ट्रेन से परतापुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया। स्टेशन से एंबुलेंस से अंकुर को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। स्टेशन अधिकारियों के द्वारा अंकुर की जेब से मिले फोन से उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि अंकुर अविवाहित था उसके पिता पशुपालन का काम करते हैं । वह भी पिता के साथ काम में सहयोग करता था। तीन भाई बहनों में वह सबसे छोटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने युवक की मौत हुई थी। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।