फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man was attacked with a sharp weapon

Meerut News: युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

Wed, 01 Oct 2025 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with a sharp weapon
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी शकील पुत्र मुजफ्फर पर गांव निवासी आरोपी वसीम, राशिद, समर, मोहम्मद व आमिर ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर बचाव में उसके भतीजे कमरान को आरोपियों ने जमकर पीटा। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शकील ने तहरीर में बताया कि देर रात वह अपने घर के बाहर खड़ा था। आरोपियों ने रंजिश के चलते लाठी-डंडे व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भतीजा बचाव के लिए आया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed