फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man threatened a ninth grader with acid attack if she refused to befriend him

युवक ने दोस्ती नहीं करने पर नौवीं की छात्रा को दी तेजाब हमले की धमकी

Sat, 26 Apr 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
A young man threatened a ninth grader with acid attack if she refused to befriend him
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र का आरोपी जुबैर नौवीं की छात्रा पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर किशोरी स्कूल नहीं जा पा रही। आरोप है कि दोस्ती नहीं करने पर आरोपी ने पीड़िता को तेजाब हमले की धमकी दी है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
विज्ञापन

लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी निवासी महिला ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि आरोपी जुबैर उनकी बेटी को रास्ते में रोककर परेशान करता है। आरोपी की हरकत से परेशान होकर छात्रा घर में कैद होकर रह गई है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आरोपी ने किशोरी का सरे बाजार हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की थी। पीड़ित किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। आरोपी सोशल मीडिया पर भी पीड़िता को बदनाम करने के लिए पोस्ट करता है। आरोपी ने पीड़िता के फोटो भी वायरल कर दिए हैं। पीड़िता की मां ने पुलिस से बेटी की सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed