फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man standing outside his house was attacked with sticks and rods, the incident was captured on CCTV.

Meerut News: घर के बाहर खड़े युवक पर लाठी-डंडों से हमला, घटना सीसीटीवी में कैद

Tue, 17 Mar 2026 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
A young man standing outside his house was attacked with sticks and rods, the incident was captured on CCTV.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा (मेरठ)। गणपति विहार के क्रिश कुमार पर कार सवार युवकों ने हमला किया था। कंकरखेड़ा पुलिस ने लकी, पृथ्वी, कमल व तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट व जाति सूचक शब्द की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

गणपति विहार निवासी क्रिश ने रविवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 12 मार्च को वह अपने घर के गेट पर खड़ा था। इसी दौरान दो कार में सवार होकर पांच आरोपी मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने क्रिश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। क्रिश ने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया। आरोपियों ने क्रिश पर हमला कर दिया। क्रिश का शोर सुन परिजन बाहर की तरफ दौड़े। परिजन व पड़ोसियों को आता देख हमलावरों ने क्रिश के मकान पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

हमले की घटना मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हमलावरों ने क्रिश को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। आरोपियों ने फोन कर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। इसकी रिकॉर्डिंग पीड़ित ने पुलिस को सुनाई । एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed