फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man in Meerut set himself on fire

खुद को आग लगाकर बाजार की ओर दौड़ा युवक, जिसने भी देखा कांप उठा

Fri, 11 May 2018 02:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 11 May 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
A young man in Meerut set himself on fire
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शुक्रवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने मानवता को तार तार कर दिया। यहां एक युवक ने खुद को आग लगा ली और फिर बाजार की ओर दौड़ पड़ा। इस दौरान उसे जिसने भी देखा वह कांप उठा। आनन फानन में उसे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


ये है मामला
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम की डबल स्टोरी निवासी सफाई कर्मी राहुल ने शुक्रवार दोपहर में खुद को आग लगा ली। आग लगाने पर वह मार्केट की ओर दौड़ने लगा। जैसे ही चिल्लाया तो लोग उसे देखकर हैरान रह गए। इस दौरान वह करीब 20 मिनट तक ऐसे ही पड़ा रहा और फिर लोगों ने पानी और दूध डालकर आग पर काबू पाया। बड़ी बात यह है कि फोन करने के बावजूद भी एंबेलेंस नहीं पहुंची। बाद में आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि युवक शराब के नशा में था। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed