{"_id":"6019af048ebc3e36ba1d3758","slug":"a-young-man-fell-from-the-roof-while-chasing-monkeys-died-sardana-news-mrt523467646","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों को भगाते हुए छत से युवक गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों को भगाते हुए छत से युवक गिरा, मौत
विज्ञापन

जानीखुर्द। बहरामपुर गांव में बंदरों को भगाने के दौरान युवक छत से गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुराहाल है।
ग्रामीणों ने बताया कि बूंदा का बेटा वकील(24) दुकानों पर बर्फ और अन्य सामान सप्लाई करने का काम करता था। सोमवार रात वकील मकान की पहली मंजिल पर अपने कमरे में सोया हुआ था। रात करीब एक बजे बंदरों का झुंड मकान पर पहुंच। बंदर आपस में झगड़ने लगे और छत पर रखे सामान को फेंकने लगे। इससे वकील की आंख खुल गई। उसने बंदरों को भगाने की कोशिश की तो बंदरों ने उस पर झपटने की कोशिश की। इस पर अंदर चला गया। वकील कमरे में रखी लाठी लेकर आया और बंदरों का भगाने लगा। इसी बीच वह एक दीवार पर पहुंच गया। बंदरों को भगाने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और गिर गया। वकील की चीखने की आवाज सुनकर परिजन भी जाग गए। आसपास के लोग भी जमा हो गए। परिजन गंभीर रूप से घायल वकील को मेरठ अस्पताल लेकर चल दिए। वहीं रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने वकील को मृत घोषित कर दिया। वकील के दो बेटियां है। बड़ी बेटी की उम्र तीन और छोटी बेटी की उम्र एक वर्ष है।