फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Young man dies in an accident in Janikhurd of Meerut and pregnant wife is in shock

घर में पसरा मातम: पत्नी चार माह की गर्भवती, पति की हादसे में टूट गईं सांसें, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़

Fri, 15 Dec 2023 06:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Dec 2023 06:26 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में सिंचाई विभाग की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेसुध हो रही है।

विज्ञापन
A Young man dies in an accident in Janikhurd of Meerut and pregnant wife is in shock
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के जानीखुर्द में सिंचाई विभाग की लापरवाही ने 30 वर्षीय नीरज की जान ले ली। बाफर रजबहे की टूटी पटरी के गड्ढे में गिरने से युवक गंभीर घायल हो गया और फिर मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। करीब पांच घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन


बता दें कि युवक की मौत होने से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर नीरज की गर्भवती पत्नी बेसुध हो गई। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

जानी थाना क्षेत्र के गांव पूठरी निवासी नीरज पुत्र राजाराम परतापुर में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पिता राजाराम दिव्यांग है। इसके अलावा घर में मां, गर्भवती पत्नी और दो बेटियां और तीन भाई हैं। 

बृहस्पतिवार सुबह नीरज बाइक से कंपनी में काम पर जाने के लिए चला था। बाफर रजबहे पर गांव कलंजरी से आगे सड़क के गहरे गड्ढे में बाइक समेत गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नीरज ने हेलमेट भी लगाया हुआ था, लेकिन इसके बाद भी उसके सिर में गंभीर चोट आई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया।

विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि मार्ग काफी दिनों से टूटा है। सिंचाई विभाग से भी मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मौके पर ही शव के पास बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वह उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने, पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद व दोषी सिंचाई विभाग के कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

करीब पांच घंटे बाद नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर से उच्चाधिकारियों से बात कर सिंचाई विभाग से मृतक के परिवार को डेढ़ लाख रुपये, प्रशासन की ओर से पांच लाख रुपये की सहायता का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को शव ले जाने दिया।

यह भी पढ़ें: UP: छह फर्जी फर्मों का पर्दाफाश, पकड़ी गई 14 करोड़ की हेराफेरी, जीएसटी की जांच में ऐसे उजागर हुआ पूरा खेल

चार माह की गर्भवती है नीरज की पत्नी 
नीरज की मौत की सूचना से उसके परिवार के सदस्यों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। नीरज के दिव्यांग पिता राजाराम, मां रोशनी रोते हुए मौके पर पहुंचे। दोनों का नीरज के शव को देखकर बुरा हाल हो गया। घर में चार माह की गर्भवती पत्नी सोनी बार-बार बेसुध होती रही। नीरज की पांच और दो साल की बेटी है। दोनों को इस बात का अहसास नहीं था कि उनके सिर से पिता का साया उठ गया। ग्रामीणों के अनुसार घर में नीरज कमाने वाला अकेला था। अब उसके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें: दुस्साहस: मेरठ कोतवाली में किशोरी का एलानिया अपहरण, आरोपी लगातार दे रहे थे अगवा करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed