फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man died in a fight, one accused was arrested and sent to jail.

Meerut News: मारपीट में युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा

Sat, 21 Mar 2026 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
A young man died in a fight, one accused was arrested and sent to jail.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। करीब 15 दिन पूर्व मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शोभापुर निवासी बिजेंद्र कुमार को उसके रिश्तेदार चार मार्च को बहाने से अलीपुर गांव बुलाकर ले गए थे, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर हालत में उसे रिश्तेदारों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 20 मार्च को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके बहनोई श्रीकांत ने कॉल कर बिजेंद्र को अपने घर बुलाया था। अगले दिन वह अलीपुर गया लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। बाद में परिजनों को उसके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने पर बिजेंद्र अचेत अवस्था में मिला। चिकित्सकों ने उसके सिर में गंभीर चोट, नाक की हड्डी टूटने और शरीर पर कई चोटों की पुष्टि की थी। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान सामने आए आरोपी शुभम निवासी गांव अलीपुर को गिरफ्तार कर लिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed