फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man died by drowning while taking bath in a pond

रजबहे में नहाते समय युवक की डूबने से मौत

Sat, 14 Jun 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
A young man died by drowning while taking bath in a pond
किठौर। शाहजहांपुर-नित्यानंदपुर मार्ग पर शुक्रवार को दोस्तों के साथ रजबहे में नहाते समय मेरठ के लिसाडीगेट के मोहल्ला जकीपुरा निवासी अशद (19) की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीण मौके पर दौड़े और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कुछ दूरी पर ही अशद का शव गहरे पानी में मिल गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मेरठ के अब्दुल आहद, नजर मोहम्मद सहित करीब 7-8 युवक शाहजहांपुर मंडी में आम खरीदने के लिए आए थे। मंडी में जल्दी आने के चलते सभी युवक शाहजहांपुर-नित्यानंदपुर मार्ग स्थित रजबहे में नहाने चले गए।
विज्ञापन

बताया कि नहाते वक्त अशद पानी के तेज बहाव में बह गया। डूबते समय अशद ने शोर मचाया। साथी जब तक उसे बचाने के लिए गए, तब तक अशद पानी में डूब गया। इसके बाद साथियों ने शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए बुलाया। बाग में काम कर रहे सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से अशद की तलाश की। कुछ दूरी पर ही अशद मिल गया। लोगों ने अशद के मुंह से पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed