फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man committed suicide by hanging himself after failing in the interview

साक्षात्कार में फेल होने पर युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Tue, 24 Jun 2025 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself after failing in the interview
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी सरस्वती लोक में आदित्य (25) ने कमरे के दरवाजे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। तीन दिन पहले वह नोएडा में एक कंपनी में साक्षात्कार देकर आया था। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि साक्षात्कार में फेल होने से आहत होकर युवक ने जान दी है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक, सरस्वती लोक के मकान नंबर एफ-62 में आदित्य अपनी दादी के साथ रहता था। उसके पिता प्रताप सिंह ने दूसरी शादी कर रखी है, वह शास्त्रीनगर में रहते हैं। आदित्य पहले एक ग्राफिक्स कंपनी में नौकरी करता था। किसी कारण से उसने वह नौकरी छोड़ दी थी। तीन दिन पहले वह नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी के लिए साक्षात्कार देकर आया था। इसमें फेल होने से वह परेशान था। सोमवार शाम को उसकी दादी दूसरे कमरे में थीं। आदित्य अपने कमरे में था। इसी दौरान उसने कमरे के दरवाजे के कुंडे से एक कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। दादी उसे आवाज लगाती रहीं, मगर कोई जवाब नहीं आया। वह कमरे में गईं तो आदित्य फंदे पर लटका था। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मकान में पहुंचे। लोगों ने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय। एएसपी ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed