फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man committed suicide by hanging after video calling his wife in Meerut

शादी के पांच महीने बाद युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल कर लगा ली फांसी, ये रही वजह

Fri, 16 Aug 2019 01:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Aug 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging after video calling his wife in Meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

शादी को पांच महीने ही हुए थे। पत्नी आपसी विवाद के चलते एक माह पूर्व मायके चली गई थी। काफी मनुहार के बाद भी उसने ससुराल आने से मना कर दिया। नौबत यहां तक आ पहुंची कि पत्नी से वीडियो कॉल करते समय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस लाइव फांसी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर के अनुसार शास्त्रीनगर सेक्टर-11 में इंतजार मलिक का परिवार रहता है। इंतजार ने 25 मार्च, 2019 को अपने बेटे मौहम्मद आसिफ (22) की शादी कुसैड़ी निवाड़ी गाजियाबाद निवासी युवती से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही किसी बात को लेकर आसिफ का पत्नी से मनमुटाव हो गया। जिसके चलते वह एक माह पूर्व मायके चली गई। काफी दिन से दंपती के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। कई बार आसिफ ने पत्नी को वापस लाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं आयी। पिछले कई दिन से आसिफ काफी परेशान था। परिजनों ने भी समझाने की कोशिश की लेकिन वह डिप्रेशन का शिकार हो गया। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही वह अपनी पत्नी से बार-बार फोन पर बात कर उसे वापस बुलाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन पत्नी नहीं मानी। दोपहर में वह अपने मकान की चौथी मंजिल पर पहुंचकर वीडियो कॉल के जरिये पत्नी से बात करने लगा। उसने कहा कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी और घर नहीं आएगी तो वह फांसी लगा लेगा। इस बात को पत्नी ने गंभीरता से नहीं लिया। इसी बीच उसने चौथी मंजिल के बाहर एक खाली हॉल में फांसी का फंदा तैयार कर लिया। वीडियो कॉल करते समय वह पत्नी से बात करता रहा और फांसी का फंदा गले में डालकर झूल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed