{"_id":"6a736c9d2209984b9c07568c","slug":"a-young-man-abducted-a-girl-belonging-to-a-nomadic-family-from-begampul-meerut-news-c-72-1-mct1011-157354-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बेगमपुल से खानाबदोश परिवार की बच्ची को उठा ले गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बेगमपुल से खानाबदोश परिवार की बच्ची को उठा ले गया युवक
विज्ञापन
- सीसीटीवी में कैद आरोपी, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र से मंगलवार देर रात लगभग ढाई बजे एक युवक खानाबदोश परिवार की एक वर्ष की बच्ची किलावती को सोते समय उठा कर ले गया। खानाबदोश परिवार बेगमपुल मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे बने डिवाइडर पर सो रहा था। सुबह पीड़ित परिवार उठा तो उन्हें बच्ची के गायब होने की जानकारी मिली। पीड़ित परिवार ने बुधवार सुबह पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए। इसमें एक युवक बच्ची को उठाते हुए दिख रहा है। पुलिस बच्ची व आरोपी की तलाश में जुट गई है।
सुल्तानपुर निवासी सोनू ने लालकुर्ती पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व चांदनी से हुई थी। उसके छह बच्चे है। वह और उसकी पत्नी कूड़ा बिनने का काम करते हैं। एक वर्ष से वह अपने परिवार के साथ मेरठ में रह रहा है। मंगलवार रात अपने परिवार के साथ युवक सड़क किनारे सो रहा था। उसकी एक वर्षीय बेटी उनके पास सो रही थी।
बुधवार सुबह परिवार उठा तो देखा की बच्ची गायब है। पीड़ित परिवार ने बच्ची की आसपास के क्षेत्र में तलाश की, मगर बच्ची का पता नहीं चल सका। पीड़ित परिवार का रोकर बुरा हाल है। सोनू की सूचना पर डायल-112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मेट्रो स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। फुटेज में एक युवक बच्ची को उठाते हुए दिखाई दे रहा है। बच्ची को उठाने के बाद आरोपी हापुड़ रोड की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ दूरी पर लगे दूसरे सीसीटीवी में आरोपी के साथ एक युवक और जाता हुआ दिख रहा है। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता का कहना है कि पुलिस की दो टीम बच्ची की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
- दंपती का रोकर बुरा हाल, मां बोली बेटी से मिलवा दो
बच्ची के गायब होने के बाद से दंपती का रोकर बुरा हाल है। पीड़ित मां ने पुलिस से बेटी को तलाशने की गुहार लगाई है। परिवार के सदस्य भी अपने स्तर पर बच्ची की तलाश कर रहे है। कांवड़ यात्रा के चलते सड़क पर पुलिस बल तैनात है। लेकिन आरोपी बच्ची को उठाकर ले गया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बुधवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। एसपी सिटी ने पीड़ित परिवार को बच्ची को जल्द तलाशने का आश्चासन दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -