फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A worker working in a farmer's field died

Meerut News: किसान के खेत में काम कर रहे श्रमिक की मौत

Fri, 11 Apr 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
A worker working in a farmer's field died
परीक्षितगढ़। गांव पसवाड़ा में एक किसान के खेत में काम करने वाले श्रमिक राजेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अचानक मुंह से झाग आने पर उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव सिंहपुर निवासी राजेश (42) पुत्र बिसंबर पड़ोसी गांव पसवाड़ा निवासी प्रवीण के यहां मजदूरी का कार्य करता था। बृहस्पतिवार को अपने घर से प्रवीण के यहां मजदूरी करने गया था। उसने बेटे कार्तिक से खेत मालिक प्रवीण के खेत पर आकर मिर्च की पौध ले जाने की बात कही थी। कार्तिक जब पौध लेने के लिए पसवाड़ा में प्रवीण के खेत पर पहुंचा तो पिता राजेश के मुंह से झाग निकल रहे थे। वह नीचे पड़े हुए थे। पिता की हालत खराब होने पर उसने शोर मचाया। आसपास के लोग उस तरफ दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने खेत मालिक पर राजेश का उपचार नहीं कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। राजेश की मौत से पुत्री मंशिका (14), पुत्र विशेष (12), कार्तिक (10) के अलावा अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed