फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman who left home for a date was found in Mawana

Meerut News: घर से तारीख के लिए निकली महिला मवाना में मिली

Wed, 18 Feb 2026 10:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
A woman who left home for a date was found in Mawana
रात में पैदल आती महिला को पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ कर परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। मंगलवार की रात हस्तिनापुर रोड से मवाना की ओर पैदल आ रही महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और महिला को थाने ले आई। बुधवार सुबह सूचना पर महिला के परिजन थाने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि महिला तनाव में है। पुलिस ने महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला काशीपुर की निवासी है।
मंगलवार रात करीब 9:30 बजे हस्तिनापुर रोड पर स्थित बामनी वाले मंदिर से एक महिला पैदल ही मवाना की ओर आ रही थी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला को थाने ले आई। महिला से काफी पूछताछ कर पुलिस ने जानकारी करने का प्रयास किया लेकिन महिला ने कुछ नहीं बताया। रात के समय महिला को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया। पुलिस ने महिला के बैग से फोन नंबर आदि लेकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि महिला का नाम मोनिका है जो काशीपुर की रहने वाली है। मोनिका की मां गीता ने बताया कि मोनिका की शादी हरिद्वार निवासी युवक से हुई थी। पति से तलाक का वाद न्यायालय में लंबित है। उसकी 10 वर्ष की एक बेटी है। तीन-चार साल से तलाक के वाद के चलते मोनिका तनाव में है। घर से तारीख पर जाने के लिए कहकर निकली थी। यहां कैसे पहुंची जानकारी नहीं है। महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed