{"_id":"5d3c7fe88ebc3e6c98749596","slug":"a-woman-was-trying-suicide-in-police-station-of-meerut-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की पुत्रवधू ने थाने में किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर लगाया ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की पुत्रवधू ने थाने में किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर लगाया ये गंभीर आरोप
Sat, 27 Jul 2019 10:17 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में हार्डवेयर व्यापारी की पुत्रवधू ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर शनिवार को टीपी नगर थाने में आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने महिला के हाथ से केरोसिन की बोतल छीन ली। महिला और उसके ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
यह मामला टीपीनगर थानाक्षेत्र का है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मेवला इलाके में व्यापारी पवन गर्ग का मकान है। पवन गर्ग की शेखों पेट्रोल पंप के पास पवन नाम से मार्केट है। उनकी हार्डवेयर की भी दुकान है। बेटे नितिन की साल 2012 में अंजलि गर्ग से शादी हुई थी। दंपती में विवाद चल रहा है। अंजलि का आरोप है कि उनके ससुर ने घर का पानी बंद कर दिया। कई बार पुलिस से इसकी शिकायत की। लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
शनिवार को अंजली पॉलीथिन में केरोसिन की बोतल लेकर टीपीनगर थाने में पहुंच गई। इंस्पेक्टर टीपीनगर से इसकी शिकायत की। कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर अंजलि ने केरोसिन की बोतल निकाली और आत्मदाह का प्रयास किया। यह देखकर थाने में हड़कंप मच गया। थाने में मौजूद महिला पुलिस ने अंजलि को पकड़कर बोतल छीन ली। पुलिस ने अंजलि के ससुर पवन गर्ग को थाने में बुलाया। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पुत्रवधू और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को जमानत पर छोड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कारोबारी कर चुका आत्मदाह
शताब्दी नगर निवासी स्पोर्ट्स कारोबारी रंजीत सिंह ने कुछ दिन पहले टीपी नगर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर थाने में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। रंजीत का आरोप था कि उसने बैंक मैनेजर और पार्टनर पर खाते की स्टेटमेंट लीक करने का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन विवेचक और इंस्पेक्टर टीपी नगर ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसे बेइज्जत करके थाने से भगा दिया था। 80 प्रतिशत तक झुलसे रंजीत ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/