फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman was swindled out of nine lakh rupees on the pretext of being given a flat.

Meerut News: फ्लैट दिलाने के नाम पर महिला से नौ लाख हड़पे

Wed, 04 Feb 2026 07:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
A woman was swindled out of nine lakh rupees on the pretext of being given a flat.
बैनामा न कराने पर रुपये वापस मांगे तो धमकी दी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहरादून की एक महिला से सुपरटेक ग्रीन विलेज में फ्लैट दिलाने के नाम पर पांच लोगों ने नौ लाख रुपये हड़प लिए। पांच साल से वह महिला को बैनामा करने का झांसा देते रहे। रुपये व फ्लैट वापस मांगने पर अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा के आदेश पर थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

देहरादून के अमन विहार की रहने वाली नेहा ने बताया कि बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक ग्रीन विलेज में 11 वें फ्लोर पर देखा। सुपरटेक सेल्स हैड प्रदीप ठाकुर, सेल्स कर्मी शिखा वर्मा, संजय कसारना ने इस फ्लैट का सौदा बुलंदशहर अहमदगढ़ निवासी प्रदीप कुमार शर्मा व घनश्याम शर्मा से कराया। प्रदीप ने खुद को फ्लैट का मालिक बताया। 2 अप्रैल 21 को नेहा ने फ्लैट का भुगतान नौ लाख रुपये चेक से प्रदीप शर्मा को कर दिया। 9 जून 21 को प्रदीप ने फ्लैट का इकरारनामा उसके नाम कर दिया। आरोप है कि फ्लैट का बैनामा करने को नेता प्रदीप शर्मा व संजीव भारद्वाज व अन्य लोगों से कह रही है लेकिन उसे बहाना बनाकर लगातार टाला जा रहा है। ठगी की शिकायत ब्रह्मपुरी थाने में की गई। एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई के निर्देश ब्रह्मपुरी पुलिस को दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article