फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman was raped at gunpoint, the accused was arrested.

Meerut News: तमंचा दिखाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Oct 2025 10:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
A woman was raped at gunpoint, the accused was arrested.
खरखौदा। घर में अकेली युवती को बंधक बनाकर एक युवक ने तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया और किसी से भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। रिश्तेदारी से लौटे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती बताई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के अनुसार 22 अक्तूबर की शाम वह परिजनों के साथ रिश्तेदारी में हुई मौत की सूचना पर गया था। घर में उसकी 19 वर्षीय बेटी ही थी। आरोप है कि गांव निवासी अरमान मौका पाकर उनके मकान में घुस गया तथा तमंचे के बल पर उसकी बेटी को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने इस मामले में किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। रिश्तेदारी से लौटे परिजनों को युवती ने घटना की जानकारी दी। लोकलाज के डर से परिजन रविवार को पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed