{"_id":"676db358c571a3de850e52b6","slug":"a-woman-was-cheated-in-the-name-of-getting-a-loan-sardana-news-c-44-1-smrt1055-106434-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लोन दिलाने के नाम पर महिला से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लोन दिलाने के नाम पर महिला से ठगी
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में लोन दिलाने के नाम पर महिला से गांव निवासी आरोपियों ने साढ़े 11 हजार रुपये की ठगी की है। महिला के पति द्वारा रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव पांचली बुजुर्ग निवासी गुलजार चौहान पुत्र उस्मान ने तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी सना चौहान को गांव निवासी आरोपियों ने डेयरी पर लोन दिलाने का झांसा दिया था। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी से फाइल चार्ज के नाम पर छह हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने इनकम टैक्स रिटर्न के नाम पर साढ़े पांच हजार रुपये ऑनलाइन डलवा लिए। इसके बाद आरोपी लगातार उसकी पत्नी को लोन पास कराने के नाम पर टरकाते रहे।
आरोप है कि जब उसने लोन कराने से मना कर अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। बताया कि आरोपी गिरोह बनाकर आसपास के गांवों में लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।