फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman was beaten up for protesting against tying animals on the road

Meerut News: रास्ते में पशुओं को बांधने के विरोध पर महिला को पीटा

Fri, 11 Apr 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
A woman was beaten up for protesting against tying animals on the road
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में रास्ते में पशुओं को बांधने के विरोध पर महिला के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव पांचली बुजुर्ग निवासी शब्बो पत्नी अय्यूब ने तहरीर में बताया कि आरोपी महकार उसके घर के सामने पशुओं को बांधता है। इस कारण उसके परिजनों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार उसके पशुओं ने स्कूल जाते समय उसके बच्चों काे टक्कर मारने का प्रयास भी किया है। इस कारण उसके बच्चों ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया है। विरोध करने पर आरोपियों ने कई बार उसके साथ मारपीट का प्रयास किया। इस कारण आरोपी उससे रंजिश रखता है।
विज्ञापन

बताया कि बुधवार को उसके देवर का दोस्त उसके घर पर आया था। आरोपियों ने उसे घर पर बुलाने पर उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी महकार, गौरी व सरियाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोपियों से जान का खतरा जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed