फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman making cow dung cakes was hit on the head.

Meerut News: उपले पाथ रही महिला के सिर पर प्रहार

Fri, 08 May 2026 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
A woman making cow dung cakes was hit on the head.
परीक्षितगढ़। गांव राजपुर निवासी विवाहिता पर गांव के बाहर पथवारे में उपले पाथते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से सिर पर वार किए। जिसमें महिला घायल हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़िता के देवर ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव राजपुर निवासी ऋषभ पुत्र धर्मवीर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे भाभी कविता पत्नी योगेश गांव के बाहर पथवारे में उपले पाथने गई हुई थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से सिर पर प्रहार किया। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़िता कविता की चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों का आते देख उक्त हमलावर भाग गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंची जहां चिकित्सक ने उपचार के बाद मेरठ अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़िता के देवर ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed