फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman jumped into Ganganahar with her four year old son in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: महिला ने चार साल के बेटे संग गंगनहर में लगाई छलांग, लोगों ने मासूम को ऐसे बचाया

Sat, 25 May 2019 06:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 May 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
A woman jumped into Ganganahar with her four year old son in Muzaffarnagar
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में एक महिला ने अपने चार साल के बच्चे को गोद में लेकर गंगनहर में छलांग लगा दी। साहसी लोगों ने गंगनहर में डूबते हुए बच्चे को सकुशल बचा लिया। हालांकि महिला गंगनहर में डूब गई। पुलिस गोताखोरों को लेकर गंगनहर में महिला को तलाश करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार को करीब दो बजे एक महिला अपने चार साल के बच्चे को लेकर गंगनहर के अलकनंदा पुल पर पहुंची। महिला ने गंगनहर के पास ठेली लगाने वाले एक दुकानदार से अपने पति से बातचीत करने के लिए मोबाइल फोन लिया। कॉल जाने पर पति ने अपना मोबाइल फोन नहीं उठाया। इसके बाद महिला ने दुकानदार को उसका मोबाइल लौटा दिया। महिला पुल पर पहुंची और अपने चार साल के बेटे को गोद में लेकर गंगनहर में कूद गई। 
विज्ञापन


वहीं गंगनहर पुल के पास ठेली लगाने वाले दुकानदारों ने महिला को कूदते हुए देख लिया था। दुकानदारों ने गंगनहर में कूदकर चार साल के बच्चे को डूबने से बचा लिया, लेकिन महिला पानी में डूब गई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने गंगनहर पुल पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने बच्चे को अपनी गाड़ी में बैठाया। पुलिस ने ठेली वाले दुकानदारों से पूछताछ की। पुलिस ने दुकानदार के मोबाइल से वह नंबर लिया, जिस नंबर से उसने अपने पति से बातचीत करने को कहा था। पुलिस ने उस नंबर से उसके पति से बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि गंगनहर में कूदने वाली विवाहिता थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव लछेड़ा के रहने वाले पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह की पुत्री है। पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह ने 30 वर्षीय अपनी पुत्री शिवानी की शादी वर्ष 2012 में भोपा के गांव गादला निवासी अनुराग से की थी। पति अनुराग अपनी पत्नी शिवानी और चार साल के पुत्र शिवांश को साथ लेकर किराए के मकान में मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में अशोक विहार में रहता है। अनुराग मेरठ में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नौकरी करता है। पति शनिवार की सुबह हॉस्पिटल में नौकरी करने के लिए चला गया था। पत्नी शिवानी अपने चार साल के पुत्र को लेकर गंगनहर पर पहुंची। पुल से उसने अपने चार साल के पुत्र को गोद में लेकर छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर विवाहिता के मायके वाले भी गंगनहर पर पहुंच गए थे।

पुलिस गोताखोरों को लेकर विवाहिता को गंगनहर में तलाश करने में जुटे हुए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed