फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman has demand action against father in law in Meerut district

UP: ससुर कर रहा ये अजीब जिद, शिकायत करने पर पति ने की मारपीट, पीड़ित महिला ने पुलिस से लगाई गुहार

Mon, 23 Jan 2023 05:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Jan 2023 05:35 PM IST
सार

Meerut News : ससुर ने पुत्र वधू से ये अजीब जिद कर डाली। महिला ने अपने पति से शिकायत की तो उसके साथ मारपीट कर दी गई। अब पीड़ित महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
A woman has demand action against father in law in Meerut district
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अहमदनगर निवासी एक महिला ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि ससुर उसके शरीर पर मालिश करने की जिद करता है। महिला का आरोप है कि जब वो मामले की शिकायत पति से करती है तो पति उसके साथ मारपीट करता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अहमदनगर निवासी महिला की शादी करीब एक वर्ष पूर्व न्यू इस्लामनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही महिला का ससुर उससे पैर दबाने की बात कहने लगा। महिला ने मामले की शिकायत पति से की तो पति ने भी अपने पिता के पैर दबाने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि महिला का ससुर उसके शरीर पर मालिश करने की जिद करने लगा। इस दौरान महिला बहाना बनाकर ससुर के कमरे से निकल आई और ससुराल पक्ष को बिना बताए अपने मायके पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: Meerut News: हाजी याकूब की संपत्ति का पूरा ब्योरा तैयार, करोड़ों की प्रॉपर्टी पर जल्द चलेगा बुलडोजर

महिला का आरोप है कि रविवार की देर रात महिला का पति अपने ससुराल पहुंचा। वहीं महिला को अपने साथ ले जाने की बात कहने लगा। इस दौरान महिला ने पति के साथ जाने से इनकार किया तो आरोपी पति ने महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: कमिश्नरी कार्यालय में धरने पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान, युवक ने दी पलायन की चेतावनी

वहीं रविवार देर रात करीब 12 बजे महिला के परिवार वाले महिला को लेकर लिसाड़ीगेट थाना पहुंचे और आरोपी पति व ससुर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहा कि तहरीर के आधार पर जांच कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed