{"_id":"6a76001c5cc77730bb0eb198","slug":"a-wish-fulfilled-a-son-was-born-into-the-family-after-nine-years-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106276-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मन्नत हुई पूरी नौ साल बाद घर में जन्मा बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मन्नत हुई पूरी नौ साल बाद घर में जन्मा बेटा
विज्ञापन
दौराला - मन्नत पूरी होने पर 11 माह के बेटे के साथ कांवड़ लेकर गुजरता राजस्थान के अलवर निवासी शि
- मन्नत पूरी होने पर बेटे संग लेकर आया कांवड़
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। भोलेनाथ की भक्ति में आस्था और विश्वास की ऐसी डोर बंधी है जो इन्सान को कठिन से कठिन राह पर भी आगे बढ़ने की ताकत देती है। गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी चंचल और शिवा के लिए इस बार की कांवड़ यात्रा सिर्फ भगवान शिव के जलाभिषेक का संकल्प नहीं, बल्कि नौ साल की मन्नत पूरी होने की खुशी भी है। तीन बेटियों के बाद जब बेटे की चाह अधूरी रही तो दंपती ने भोलेनाथ से मनौती मांगी। मन्नत पूरी हुई तो अब परिवार बेटे शिवराज को लेकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहा है।
मूलरूप से राजस्थान के अलवर निवासी शिवा वर्तमान में परिवार के साथ नंदग्राम में रहकर नौकरी करते हैं। चंचल और शिवा की शादी को नौ साल हो चुके हैं। इस दौरान तीन बेटियों के बाद बेटे की आस बनी रही। परिवार ने कई जगह मन्नत मांगी, लेकिन मन की इच्छा पूरी नहीं हुई। आखिरकार दंपती ने भोलेनाथ के दरबार में माथा टेककर बेटे की मन्नत मांगी। भगवान शिव की कृपा से बेटा हुआ तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब इसी आस्था के साथ 11 माह के बेटे शिवराज के लिए कांवड़ लाए हैं। तीन अगस्त को जल उठाया था। यात्रा में मामा मुकेश, नानी भूरो और नाना विजय भी साथ हैं। परिवार का कहना है कि शिवराज भोलेनाथ की देन है और उसकी खुशी में यह यात्रा उनके लिए जीवन की सबसे बड़ी आस्था है।
सभी की गोद भरे, देश में रहे अमन-चैन
गौतमबुद्ध नगर के दादरी निवासी किन्नर प्रिया और सुनैना तथा दिल्ली शाहदरा निवासी प्रियंका भी हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रही हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सिर्फ अपनी मनोकामना के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए है। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि हर परिवार में सुख-समृद्धि रहे, देश में अमन-चैन बना रहे और किसी की गोद सूनी न रहे। सभी को संतान सुख मिले।