फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A video viral of BJP leader in case of geting bribe at Saharanpur city

भाजपा नेता का वायरल वीडियो में आरोपी से दावा- मुकदमे से निकलवा दूंगा नाम, पार्टी हाईकमान को दी सूचना

Sun, 01 Sep 2019 02:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 01 Sep 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
A video viral of BJP leader in case of geting bribe at Saharanpur city
सांकेतिक तस्वीर

सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में क्लीनिक संचालक की पत्नी से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में नया मोड़ सामने आया है। भाजपा नेता योगेश रोहिला का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक आरोपी से रुपये लेता हुआ और मुकदमे से नाम निकलवाने का दावा करता दिखाई दे रहा है। हालांकि योगेश रोहिला इस वीडियो को फर्जी बता रहा है।

विज्ञापन

 
क्षेत्र के एक गांव निवासी क्लीनिक संचालक ने गांव निवासी दूसरे वर्ग के दो लोगों पर उसकी पत्नी से साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि दोनों आरोपियों ने ग्राम प्रधान के साथ मिलकर उन्हें कार्रवाई करने पर धमकियां दी थीं और मारपीट की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले के दो आरोपी साजिद और मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक संगीत सोम पर रिश्वत लेने का आरोप, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार सुबह मामले में पीड़ित पक्ष की मदद कर रहे भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेश रोहिला का एक वीडियो वायरल हुआ। उक्त वीडियो में योगेश रोहिला मामले के एक आरोपी से रुपये लेकर गिनती करता दिखाई दे रहा है। पांच पांच सौ के नोट की गड्डी गिनी जा रही है। वीडियो में जो बातचीत हो रही है, उसमें योगेश रोहिला से आरोपी कहता है कि इस मुकदमे से मेरा पीछा छुड़वा दो, बाकी तुम किसको सबक सिखाना चाहते हो, वह तुम जानो। करीब एक लाख 70 हजार रुपये की बात वीडियो में कही जा रही है। वीडियो में आरोपी यह भी कहता है कि गिरफ्तार हुए साजिद से भी सेटिंग करा दूंगा।

उधर, एक अन्य वीडियो क्लीनिक संचालक के भाई का वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने भाई और भाभी को ही गलत ठहरा रहा है। आरोपी पक्ष का दावा है कि योगेश रोहिला ने मुकदमे में समझौते की बात कहकर उक्त रकम ली है। उन्हें केवल रुपयों की वसूली करने के लिए ही मामले में फंसाया जा रहा है। आरोपी ग्राम प्रधान के परिजनों ने एसएसपी को उक्त वीडियो भेजकर और प्रार्थनापत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। 

योगेश रोहिला ने वीडियो को बताया फर्जी 
योगेश रोहिला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके उक्त वीडियो को फर्जी बताया है। योगेश का कहना है कि वीडियो पुराना है। उन्होंने आरोपी को पूर्व में दस हजार रुपये उधार दिए थे। ग्राम प्रधान ने उनकी छवि खराब करने के लिए उसी लेनदेन के वीडियो को एडिट करके वायरल किया है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा नेता, सहारनपुर की इस सीट से उम्मीदवार नाम लगभग तय

पार्टी में नहीं है योगेश, आरोप के बारे में पार्टी हाईकमान को बता चुके हैं : कश्यप 
भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप का कहना है कि योगेश रोहिला वर्तमान में भाजपा में किसी भी पद पर नहीं है। पूर्व में वह भाजपा युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष पद पर रहा है। बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि योगेश रोहिला की हरकतों की वजह से ही पूर्व में ही वह पार्टी हाईकमान को अवगत करा चुके हैं। शनिवार को वह भी गंगोह गए थे, तो वहां कई लोगों ने योगेश रोहिला के खिलाफ शिकायती पत्र दिए हैं, जिनमें नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये मांगने के आरोप लगाए गए हैं। ऐसे व्यक्ति से पार्टी का कोई वास्ता नहीं है। 

पीड़िता का परिवार घर से नदारद 
क्लीनिक संचालक, उनकी पत्नी और बच्चे अपने घर पर ताला लगाकर कहीं चले गए हैं। उन्होंने गांव से पलायन की चेतावनी दी थी। भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेश रोहिला ने बताया कि शनिवार सुबह वह भाजपा नेताओं रविंद्र विश्वकर्मा, जविंद्र सिंह, सरदार बलबीर सिंह आदि के साथ पीड़ित के घर गए थे। उन्होंने पीड़ित को निर्भय होकर गांव में रहने के लिए समझाया था। इसके बाद उन्हें पता चला कि पीड़ित परिवार सहित कहीं चला गया है। उधर, कुछ लोगों का कहना है कि पीड़ित महिला की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। वह और उसका पति सहारनपुर में उपचार कराने की बात कहकर गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed