{"_id":"5b1cc88d4f1c1b644d8b5cbf","slug":"accused-of-taking-bribe-of-rs-43-lakh-on-bjp-mla-sangeet-som","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक संगीत सोम पर रिश्वत लेने का आरोप, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक संगीत सोम पर रिश्वत लेने का आरोप, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
संगीत सोम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सरधना से बीजेपी विधायक संगीत सोम पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। एक ठेकेदार ने विधायक पर सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर 43 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। हालांकि सच्चाई तो जांच होने के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
बता दें कि संजय प्रधान नाम के एक ठेकेदार ने भाजपा विधायक पर आरोप लगाया है। रकम देने के बाद न तो ठेका ही मिला और न ही रकम वापस मिली है। वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मेरठ में एक गांव के प्रधान संजय सिंह शनिवार रात को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी राजेश पांडेय को बताया कि विधायक संगीत सोम ने उससे 43 लाख रुपए ठगे है। प्रधान ने बताया कि वह पीडब्ल्यूडी और अन्य विभाग में ठेकेदारी का काम करता हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/