फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A victim woman demand action against accused from DM at Muzaffarnagar

डीएम के सामने फूट-फूटकर रोई पीड़ित महिला, कहा- साहब मुझे इंसाफ दिलाओ

Wed, 03 Jul 2019 12:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Jul 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
A victim woman demand action against accused from DM at Muzaffarnagar
डीएम से इंसाफ की गुहार लगाती पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को एक पीड़ित महिला कार्रवाई की मांग के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। इस दौरान पीड़िता जिलाधिकारी के समक्ष फूट-फूटकर रो पड़ी। महिला ने कहा कि साहब मेरे पति की जमीन हड़प ली गई है, मुझको इंसाफ दिलाओ। डीएम ने महिला को भरोसा दिलाया कि इंसाफ मिलेगा, बैनामा निरस्त कराया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों को जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


खतौली में मंसूरपुर के गांव नावला निवासी राधा पत्नी योगेंद्र उर्फ डब्बू ने तहसील में डीएम अजय शंकर पांडेय को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पति बीमार रहता है। इलाज के लिए जनेश्वर से एक लाख रुपये लिए थे। इसके बदले जनेश्वर ने उसके पति से दो जनवरी 2019 को इकरारनामा कर लिया था। 
विज्ञापन


आरोप है कि तीन चार माह बाद जनेश्वर ने मेरे पति से कहा कि तहसील चलना है, इकरनामा की तारीख बढ़वानी है। मेरे पति को धोखे में नींद की गोलियां खिलाकर तहसील में लाकर 21 मई 2019 को इकरारनामा का बैनामा करा लिया। आरोप है कि अब ये लोग शिकायत करने पर मेरे पति को धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने रोते हुए डीएम से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed