फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A vegetable market will remain in Meerut for three months in Jagriti Vihar Extension

मेरठ में कल से तीन माह तक जागृति विहार एक्सटेंशन में रहेगी सब्जी मंडी, बनेगी अस्थाई पुलिस चेकपोस्ट

Thu, 07 May 2020 11:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
A vegetable market will remain in Meerut for three months in Jagriti Vihar Extension
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala

सब्जी मंडी से कोरोना संक्रमण फैलने और कमिश्नर की नाराजगी के बाद बुधवार सुबह एडीएम सिटी अजय तिवारी और सिटी मजिस्ट्रेट ने जागृति विहार एक्सटेंशन में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के लिए निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी समिति, आवास-विकास के अधिकारियों के साथ शिफ्टिंग की कार्ययोजना बनाई। अधिकारियों के मुताबिक, करीब तीन माह तक के लिए यहां मंडी शिफ्ट की जाएगी। आज कमिश्नर अनीता मेश्राम और आईजी प्रवीण कुमार भी तैयारियों का जायजा लेंगे।

विज्ञापन


आवास-विकास ने पूरे मैदान की नाप करा ली है। मैदान को चार भागों में बांटकर मंडी को लगाया जाएगा। बुधवार शाम तक मॉडल दुकानों को लगाने का काम चला। वहीं, नगर निगम ने मैदान को समतल बनाने और साफ-सफाई का कार्य कराया।
विज्ञापन


प्रशासन का मानना है कि मैदान चारों ओर से खुला होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सही ढंग से कराया जा सकेगा। प्रशासन यहां तीन गेट बनाने पर विचार कर रहा है। वहीं, रात के समय लाइट की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। हैं। मंडी लगने के समय को बढ़ाने पर भी विचार किया गया। जिससे भीड़-भाड़ कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनेगी अस्थायी पुलिस चेकपोस्ट
मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की निगरानी के लिए पुलिस चेक पोस्ट भी बनाया जाएगा। इसके लिए मैदान के चारों स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाते हुए सर्विलांस सेट और लाउडस्पीकर दिए जाएंगे। मेडिकल एसओ ने सुरक्षा व्यवस्था की प्लानिंग कर एडीएम सिटी को पूरी जानकारी दी। गुरुवार तक सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया जाएगा।

ये है प्लान
मैदान को चार हिस्सो में बांट दिया गया है। इसके दोनों हिस्सों पर रैम्प बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। एक दुकान की दूसरी दुकान से दूरी आठ मीटर होगी। हर हिस्से में तीन-तीन आलू और प्याज के स्टॉल रहेंगे। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग में किसी भी तरह की कोई बाधा न हो सके।

आठ मई से शुरू होगी
मंडी शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक चलेगी। यहां 112 दुकानों का आवंटन किया जाएगा। दुकानों का साइज 8 बाई 10 मीटर का रहेगा। बिजली, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था रहेगी।

किसानों से सब्जी खरीदने पहुंचे फुटकर विक्रेता
तीन दिन के लिए नवीन सब्जी मंडी बंद होने पर फुटकर विक्रेता सब्जी लेने के लिए सीधे किसानों के पास पहुंच गए हैं। हालांकि प्रशासन सब्जी मंडी को जागृति विहार एक्सटेंशन में शुरू कराने में जुटा है।

बुधवार को कई फुटकर विक्रेताओं ने किसानों से सब्जी खरीदकर महानगर में बेचने का काम किया। विक्रेेताओं का मानना है कि इससे जनता को सब्जी की आपूर्ति होती रहेगी और किसानों को फसल का दाम भी अच्छा मिलेगा। सोशल डिस्टेंसिंग बने रहने से कोरोना का खतरा भी कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed