{"_id":"6994d6f923266215d9022737","slug":"a-truck-loaded-with-beer-overturned-in-a-drain-the-accident-occurred-while-trying-to-save-cattle-meerut-news-c-72-1-mct1011-148984-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बीयर से भरा ट्रक नाले में पलटा, गोवंश बचाने के प्रयास में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बीयर से भरा ट्रक नाले में पलटा, गोवंश बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
विज्ञापन
संदीप,,,,, बाइक सवार को बनाने के प्रयास में बिजली बंबा बाईपास पर पलटा बीयर की पेटियों से भरा ट्
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर मंगलवार सुबह एक बीयर की पेटियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे गोवंश को बचाने के प्रयास में चालक ने ब्रेक लगा दिए जिसके चलते यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में ट्रक चालक शाहिद और परिचालक आफताब मामूली रूप से घायल हो गए। घटना के कारण सड़क पर भीषण जाम लग गया। करीब 12 घंटे तक ट्रक नाले में पड़ा रहा और बीयर की कई बोतलें भी फूट गईं।
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि यह ट्रक अलीगढ़ से बीयर की पेटियां लेकर मेरठ आ रहा था। सुबह बिजली बंबा बाईपास पर सुपरटेक सोसाइटी के पास अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के लिए चालक शाहिद ने तेजी से ब्रेक लगाए जिससे उसका ट्रक से नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित होकर ट्रक छह फुट गहरे नाले में जा गिरा। ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक के अंदर चीख-पुकार मच गई।
घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत ट्रक से चालक और परिचालक को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार दिलवाया। ट्रक के नाले में पलटने से सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। गर्मी के मौसम में जाम में फंसे यात्रियों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई। पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।