फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a tractor drive man died by illusion truck

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत

Thu, 05 Mar 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
a tractor drive man died by illusion truck
सरधना/दौराला। नानू पुल के पास सड़क किनारे कैंटर में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे कैंटर के पलटने से हेल्पर की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। वहीं अटेरना पुल के पास चालक को झपकी आने से ट्रक ने रेलिंग तोड़ दी, इससे ट्रक नीचे गिरने से बमुश्किल बचा। हादसे में चालक घायल हो गया। उधर, दौराला के वलीदपुर में एक कैंटर ने ट्रैक्ट्रर-ट्राली में टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई। वहीं चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

नगर के धर्मपुरा मोहल्ला निवासी मेहरबान(50) पुत्र जहूर कैंटर पर क्लीनर का काम करता था। बुधवार सुबह करीब साढे़ चार बजे वह कैंटर लेकर नानू पुल के निकट रुके थे। चालक किसी काम से नीचे उतर गया और मेहरबान उसी में बैठा रहा। इस दौरान मुरादनगर की तरफ से तेज गति पर आ रहे ट्रक ने कैंटर में टक्कर मार दी। इससे कैंटर पलट गया। कैंटर के नीचे दबने से मेहरबान की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मेहरबान की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पांच बच्चे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक के पुत्र नवाब ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

--
पहले टक्कर मारी, फिर से ऊपर से गुजरा पहिया
दौराला। खरखौदा निवासी विपिन पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार देर रात गांव निवासी सोनू पुत्र भरतू के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में आलू की बोरियां भरकर मुजफ्फरनगर मंडी जा रहा था। बताया गया है कि वलीदपुर गांव के पास पीछे से आ रहे कैंटर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे विपिन अपना संतुलन खो बैठा और हाईवे पर गिर गया। पीछे से आ रहे कैंटर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। इससे विपिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग निकला। ट्रैक्टर चालक सोनू ने मामले की जानकारी पुलिस को व टोल एंबुलेंस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस कैंटर को कब्जे में लेकर थाने ले आई। मृतक के भाई अमरीश ने थाने पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना पुलिस का कहना है कि कैंटर कब्जे में ले लिया है। चालक को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed