{"_id":"69792c3c05be2bc368032f35","slug":"a-teenager-is-suspected-to-have-fallen-into-a-drainthe-police-officer-waded-6-feet-into-the-water-to-search-for-him-meerut-news-c-14-1-mrt1001-1092783-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नाले में किशोर के गिरने का अंदेशा...तलाश में 6 फीट पानी में उतरे थानेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नाले में किशोर के गिरने का अंदेशा...तलाश में 6 फीट पानी में उतरे थानेदार
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर मंडी के निकट मेरठ ब्लॉक के सामने से गुजर रहे नाले में कोई व्यक्ति गिर गया है व्यक
- फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी के पास सदर ब्लॉक के सामने सोमवार को एक महिला ने नाले में किशोर के गिरने की आशंका जताई। करीब 15-16 साल के किशोर के गिरने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर टीपीनगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। 12 फीट गहरे नाले में 6 फीट पानी भरा होने के कारण टीपीनगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने रस्सी की मदद से खुद नाले में उतरकर किशोर की तलाश की। इस दौरान नगर निगम की टीम ने भी दो दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चला।
महिला ने खुद को चश्मदीद बताते हुए कहा कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह नाले के पास बकरी चराने आई थी। उसने देखा कि एक किशोर नाले में पैर लटकाकर पानी से बोतल निकाल रहा था। महिला को अंदेशा हुआ कि वह नाले में गिर सकता है। करीब एक घंटे बाद लौटने पर किशोर वहां नहीं मिला लेकिन प्लास्टिक की बोतलों से भरा बोरा किनारे रखा मिला। महिला के इस दावे के बाद लोगों की भीड़ लग गई और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। टीपीनगर थाने की फैंटम टीम मौके पर पहुंची और थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी।
दो दिन चला सर्च अभियान
दोपहर करीब 2:58 बजे इंस्पेक्टर अरुण मिश्रा मौके पर पहुंचे और रस्सी से बंधकर नाले में उतर गए। उन्होंने करीब 20 मिनट तक 6 फीट गहरे पानी में किशोर की तलाश की लेकिन कुछ नहीं मिला। सूचना मिलने पर नगर निगम की अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी भी टीम के साथ पहुंचीं। जेसीबी की मदद से सोमवार दोपहर 3:30 बजे से रात 9:50 बजे तक और मंगलवार सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके बावजूद नाले में किसी किशोर के गिरने का कोई सबूत नहीं मिला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जिसमें नाले में किसी के गिरने की पुष्टि नहीं हो पाई। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि किशोर के नाले में गिरने के अंदेशे पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। किसी भी युवक या किशोर के लापता होने की कोई शिकायत भी दर्ज नहीं हुई है।