{"_id":"68586ce2975652bc0b0e6215","slug":"a-teenager-got-burnt-after-coming-in-contact-with-a-high-tension-line-kithor-news-c-73-1-smrt1028-104360-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर झुलसा
विज्ञापन
विधुत लाईन की चपेट मे आने से युवक घायल हुआ। स्त्रोत:- पीडित
माछरा/परीक्षितगढ़। (मेरठ)। गांव अल्लीपुर आलमपुर में मामा के घर आया किशोर छत पर खेलते समय 11 हजार क्षमता की विद्युत लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। उसे गंभीरावस्था में मेरठ स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
अल्लीपुर आलमपुर निवासी पदमराज त्यागी पुत्र टीकाराम त्यागी के मकान से 11 हजार क्षमता की हाईटेंशन विद्युत लाइन निकल रही है। पदम राज त्यागी के यहां उनका करीब 15 वर्षीय भांजा वंश त्यागी पुत्र महेश त्यागी निवासी बुराडी नत्थूपुरा दिल्ली से एक सप्ताह पहले से आया हुआ है। रविवार सुबह वह दूसरे मामा विष्णु त्यागी की छत पर गेंद से खेल रहा था। तभी विद्युत तार नजदीक होने के कारण वंश विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। तार छूते ही करंट के झटके से दूर जाकर गिरा। विद्युत करंट के कारण वंश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
ग्राम प्रधान ब्रजेश त्यागी ने बताया कि अनेकों बार खजूरी बिजली घर के अवर अभियंता और अधिशासी अभियंता को विद्युत लाइन के तार मकान से दूर करने का आग्रह कर चुके हैं, परंतु लाइन मकान से नहीं हटाई गई, इस कारण बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन
विद्युत विभाग की मनमानी से हादसा घटित हुआ
परिजनों व ग्रामीणों ने बताया गांव के बीच से 11 हजार की लाइन जर्जर हालत में मकान की छत से गुजर रही है। इसकी शिकायत खजूरी बिजली घर पर अधिकारियों से अनेकों बार कर जर्जर तारों को बदलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। समय रहते अगर विद्युत विभाग कार्रवाई करता तो शायद आज यह घटना होने से बच सकती थी। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।