{"_id":"600a8e708ebc3e2e721eae1d","slug":"a-technician-commits-suicide-in-the-operation-theater-of-the-hospital-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: टेक्नीशियन ने अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में खुदखुशी की, ये रही बड़ी वजह, जांच में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: टेक्नीशियन ने अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में खुदखुशी की, ये रही बड़ी वजह, जांच में जुटे अफसर
Fri, 22 Jan 2021 02:59 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो और न्यूट्रिमा अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में गढ़ रोड स्थित न्यूट्रिमा अस्पताल में शुक्रवार को एक कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली। जानकारी लगने पर मेडिकल थाने की पुलिस मौके पहुंची। वहीं परिजन हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन
बुलंदशहर के शेरकोट थाना क्षेत्र के कांधला गांव निवासी फतेह सिंह गढ़ रोड स्थित न्यूट्रिमा अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन थे। वह दो साल से न्यूट्रिमा में ही नौकरी कर रहे थे। गुरुवार रात फतेह सिंह ने इंजेक्शन लगा कर ऑपरेशन थिएटर में खुदकुशी कर ली। जानकारी लगने पर फतेह सिंह के परिजन अस्पताल में पहुंचे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि पांच घंटे तक फतेह सिंह ऑपरेशन थिएटर में ही पड़े रहे लेकिन, उनको देखने के लिए कोई नहीं पहुंचा। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई के लिए एमडीए ने बनाया था ये खास प्लान, फिर बद्दो की आलीशान कोठी जमींदोज, तस्वीरें
न्यूट्रिमा अस्पताल के एमडी डॉक्टर संदीप गर्ग ने बताया कि फतेह सिंह की 25 साल उम्र थी। एक साल से न्यूट्रिमा में ओटी टेक्नीशियन की नौकरी कर रहा था। इसकी शादी होने वाली थी। जिस लड़की से शादी होने वाली थी उससे रात में इसने 30 बार बात की है। रात 1:30 बजे जब स्टाफ सोने के लिए जाने लगा तो इसने कहा कि मुझे पर्सनल बातें करनी है और यह ओटी में अंदर चला गया। वहां जाकर इसने बेहोशी वाला इंजेक्शन लगा लिया। यह इंजेक्शन मरीज को ऑपरेशन से पहले बेहोश करने के लिए लगाया जाता है। इसके बाद सांस लेने की मशीन लगाई जाती है। अगर सांस लेने की मशीन ना लगाई जाए और यह इंजेक्शन लगा दिया जाए तो आदमी पैरालाइज हो जाता है और उसकी मौत हो सकती है। यह ओटी टेक्नीशियन था और इसे इस बात की जानकारी थी। इसने दाएं हाथ से बाएं हाथ में इंजेक्शन लगाया है। कोहनी के पास लगाया है, जहां से सैंपल लेने के लिए खून लिया जाता है। इंजेक्शन और सिरिंज वहीं पड़ी हुई मिली है। यह जब नहीं दिखा तो इसके बारे में जानकारी की गई, यह ओटी में मृत हालत में पड़ा मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उधर, एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/