फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A student was crushed to death by a bus in front of Bhaisali Roadways station.

Meerut News: भैसाली रोडवेज अड्डे के सामने बस ने छात्रा को कुचला, मौत

Wed, 17 Dec 2025 03:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
A student was crushed to death by a bus in front of Bhaisali Roadways station.
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र के भैसाली बस अड्डे के सामने मंगलवार सुबह स्कूटी से स्कूल जा रही पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइन की कक्षा 11 की छात्रा ब्रह्मपुरी के ईडन गार्डन निवासी अक्सा (17) को रोडवेज बस ने कुचल दिया। स्थानीय लोग छात्रा को लेकर सुशीला जसवंत राय अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया और शव लेकर घर चले गए। परिजनों ने शाम को छात्रा के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रोडवेज व टूरिस्ट बस चालक की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा के नंगलाताशी निवासी आसिफ ने बताया कि वह 10 वर्ष से ब्रह्मपुरी के ईडन गार्डन कालोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे है। आसिफ कलक्ट्रेट में कार्यरत है। परिवार में पत्नी तनु, बड़ी बेटी अक्सा, अनाया व पांच महीने का बेटा है। आसिफ के पिता एएन खान का नंगलाताशी में प्ले स्कूल है। छोटा भाई आरिफ पिता के साथ रहता है। बेटी अक्सा पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय डोगरा लाइन में कक्षा 11 में पढ़ती थी। मंगलवार सुबह वह स्कूटी से कॉलेज के लिए गई थी। सुबह करीब 7:30 बजे वह भैसाली बस अड्डे के पास पहुंची। बांईं ओर टूरिस्ट बस खड़ी थी। वह उसके पास से निकल रही थी। भैसाली बस अड्डे के गेट नंबर दो से तेजी से रोडवेज बस बाहर आई। दोनों बसों के बीच में आने से अक्सा घबरा गई। अक्सा घबराकर स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। इसी बीच रोडवेज बस का पिछला पहिया उसके पेट पर चढ़ गया। हादसे में अक्सा गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक बस लेकर भाग गया। लोगाें ने शोर मचाया तो टूरिस्ट बस चालक भी भाग गया। आसपास के लोग अक्सा को लेकर अस्पताल पहुंचे। सूचना पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एसके सक्सेना, शिक्षक राजीव कुमार, पिता आसिफ व चाचा आरिफ अस्पताल पहुंचे। एक घंटे तक छात्रा का अस्पताल में उपचार चला लेकिन उसने स्वजन व शिक्षकों के सामने ही दम तोड़ दिया। अक्सा की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। सूचना पर सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव मोर्चरी पर भेजने का प्रयास किया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि हादसे की कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस चालकों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन




नहीं पता था आखिरी बार बेटी को देख रहे हैं

पिता आसिफ ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्होंने पत्नी तनु के साथ बेटी अक्सा को स्कूल जाते हुए आखिरी बार देखा था। पिता रोते हुए बोले की उन्हें क्या पता था कि वह आखिरी बार बेटी को देख रहे हैं। रोजाना की तरह बेटी स्कूटी लेकर स्कूल के लिए निकली थी। दोपहर में आई बेटी की मौत ने परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। मां के आंसू देख अन्य लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेटी पढ़ लिखकर बनना चाहती थी अधिकारी

पिता ने बताया कि उनकी बेटी अक्सा पढ़ने में बहुत होशियार थी। वह पूरे दिन सिर्फ पढा़ई करती थी। पिता के अनुसार बेटी पढ़ लिखकर अधिकारी बनाना चाहती थी। अक्सा की मौत पर साथी छात्राओं व स्कूल स्टाफ को यकीन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed