फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A soldier of Shamli death from heart attack in Meerut city

मेरठ: सिपाही की हार्ट अटैक से मौत, दो साल पहले हुई थी शादी, पत्नी तीन माह की गर्भवती

Thu, 29 Aug 2019 08:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Aug 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
A soldier of Shamli death from heart attack in Meerut city
सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद के लिसाड़ीगेट थाने में तैनात सिपाही प्रदीप चौधरी (27) की गुरुवार शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। ड्यूटी पर तैनाती के समय उनके सीने में तेज दर्द हुआ। सीओ और इंस्पेक्टर उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 
शामली के गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र के ग्राम राझड़ निवासी प्रदीप चौधरी पुत्र सोहनवीर सिंह 2016 बैच के सिपाही थे। वह लिसाड़ीगेट थाना परिसर में रहते थे। उनकी ड्यूटी यूपी 100 की बाइक पर थी। गुरुवार शाम चार बजे ड्यूटी के दौरान वह एक सूचना पर थाने से गए थे। तभी उनके सीने में तेज दर्द हुआ। साथ में तैनात पुलिसकर्मी प्रदीप को थाने ले आए। इस बीच सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट भी थाने पहुंचे। प्रदीप को आनंद अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि प्रदीप के पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है। प्रदीप की दो साल पहले शादी हुई थी। उनकी पत्नी तीन माह की गर्भवती बताई गई हैं। प्रदीप के चाचा देहलीगेट थाने में हेड कांस्टेबल हैं। उनके दूसरे भाई दिल्ली पुलिस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed