फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A seventeen years old boy committed suicide troubled by the despute between parents

Suicide: बिना मां के मन नहीं लगता..., दोस्तों को बताई दिल की बात और फिर किशोर ने उठाया खाैफनाक कदम

Mon, 08 Jul 2024 02:25 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Jul 2024 02:25 PM IST
सार

मेरठ में 17 साल के लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिता बाहर से घर लाैटा तो दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसी की छत से घर में झांका तो बेटे का शव आंगन में जाल से लटका हुआ था।

विज्ञापन
A seventeen years old boy committed suicide troubled by the despute between parents
मृतक किशोर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना में 17 साल के लड़के ने माता-पिता के झगड़े से तंग आकर जान दे दी। उसका शव मकान के जाल में फंदे पर लटका मिला। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने बताया कि पति और पत्नी में काफी समय से झगड़ा चल रहा था। इस कारण महिला अपने मायके चली गई थी। मां के न आने से लड़का परेशान था और उसने यह कदम उठा लिया।

विज्ञापन


मोहल्ला निवासी किशोर शनिवार को घर में अकेला था। पिता ई-रिक्शा चलाते हैं। किशोर के चाचा का एक्सीडेंट हो गया था। उसके पिता अपने भाई को देखने के लिए मुजफ्फरनगर गए थे। रविवार दोपहर पिता घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसी की छत से देखा तो बरामदे के जाल में किशोर का शव फंदे से लटका था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat Suicide: बड़ौत में दंपती ने खाया जहर... पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर; सामने आई चौंकाने वाली वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे तथा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसियों के मुताबिक, उक्त किशोर के माता-पिता में  विवाद चल रहा है। किशोर की बड़ी बहन की शादी हो गई है। छोटी बहन भी रिश्तेदारी में गई हुई थी।

रविवार को किशोर ने फोन कर मां से घर लौट आने के लिए कहा था। लोगों के मुताबिक महिला ने घर आने से साफ इन्कार कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से पिता भी सुधबुध खो बैठे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। किशोर दोस्तों से कहता था कि मां के बिना मन नहीं लगता। उसने दसवीं के बाद स्कूल जाना भी छोड़ दिया था।

...हो जाएं सावधान
- बच्चा गुमसुम रहे, ज्यादा गुस्सा करे, बातचीत कम करे।
- भूख कम लगे, दिनचर्या प्रभावित होने लगे।

परिजन इन बातों का रखें ख्याल
- किसी बात पर डांटने के आधा घंटे बाद उसे दुलारें, समझाएं।
- किशोरों की शारीरिक, बौद्धिक स्तर पर टिप्पणी न करें।
- जिद नहीं, जरूरत पूरी करें, ऐसा न करने पर किशोरावस्था में ना सुनने की आदत नहीं रहती।
- पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करें, लेकिन अंक प्रतिशत पर सवाल न उठाएं।

किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी पुलिस जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed