फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A servant committed suicide in Deoband of Saharanpur

यूपी: नौकर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सीमा विवाद में कई घंटे तक उलझी रही पुलिस

Fri, 01 May 2020 03:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 May 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
A servant committed suicide in Deoband of Saharanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

सहारनपुर जनपद में देवबंद के खेड़ामुगल में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक गांव के ही एक किसान के यहां नौकर था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


मृतक युवक श्याम (22) मथुरा जिले का रहने वाला था। वह पिछले करीब तीन माह से खेड़ामुगल निवासी महेंद्र गुर्जर के यहां नौकर था। शुक्रवार की सुबह उसका शव किसान वीनू सैनी के खेत में एक पेड़ पर लटका मिला। उसे देखने के लिए जंगल में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही नागल थाने के प्रभारी जितेंद्र कुमार और खेड़ामुगल रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मराज यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना के खौफ में फांसी के फंदे पर झूला क्लर्क, सुसाइड नोट में पत्नी के लिए लिखा...
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि करीब एक डेढ़ घंटे तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। आखिर में मामला देवबंद कोतवाली का निकलने के बाद देवबंद पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। चौकी प्रभारी धर्मराज यादव ने बताया कि किसान से जानकारी मिली है कि उनका नौकर श्याम सुबह पशुओं को चारा डालने के बाद जंगल में शौच करने की बात कहकर घर से गया था। श्याम ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। 

कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed